फरेंदा: बृजमनगंज में दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
दिल्ली ब्लास्ट की घटना के बाद बृजमनगंज थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र सघन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, लेहरा मंदिर व अन्य प्रमुख स्थानों पर जांच की गई। संदिग्धों से पूछताछ की गई और सशस्त्र पिकेट लगाए गए। अभियान में कई उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी शामिल रहे।