फरेंदा: फरेंदा में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
थाना फरेंदा पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत एक निजी डिग्री कॉलेज परिसर व कस्बे में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण व सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में दहेज, बाल विवाह, घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जानकारी दी गई तथा 181, 1090, 1076, 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई