फरेंदा: फरेन्दा में सरदार पटेल जयंती पर एकता पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
फरेन्दा। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के नेतृत्व में भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देश की एकता और अखंडता के संदेश के साथ निकली पदयात्रा में लोगों ने 'जय सरदार पटेल' के नारों से वातावरण गूंजा दिया। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा