सदर: वाराणसी में बीच गंगा में बोट का इंजन फेल, दर्जनों यात्रियों का किया गया रेस्क्यू
Sadar, Varanasi | Jun 21, 2026 वाराणसी के अस्सी घाट के पास बीच गंगा में इंजन फेल होने का मामला सामने आया। नाव पर सवार दर्जनों यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान तेज हवा और इंजन बंद होने से किसी प्रकार नाव को किनारे ले जाया गया। वही इसकी सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने यात्रियों का रेस्क्यू किया।