बांका: भागलपुर-दुमका मार्ग पर गैस कंटेनर व हाइवा की भीषण टक्कर, सिलेंडरों की लूट
Banka, Banka | Jun 19, 2026 बांका जिले में शुक्रवार सुबह 7 बजे भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर गैस कंटेनर और हाइवा के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा ढाका मोड़ के समीप हुआ, जिसमें दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में गैस कंटेनर का चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।