मोदीनगर: प्रदीप हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने निवाड़ी से गिरफ्तार किया, झगड़े के बाद प्रदीप पर गाड़ी चढ़ाई थी
सारा गांव में झगड़े के बाद प्रदीप के साथ मारपीट और गाड़ी से कुचलकर हत्या के मामले में परिजनों ने 4 से 5 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे दो आरोपी मोनू और सोनू निवासी कंकरखेड़ा मेरठ को बुधवार शाम गिरफ्तार किया है, इससे पहले पुलिस दो आरोपियों को पर कर चुकी है, पुलिस फरार अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।