कलीनगर: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने माधोटांडा पावर हाउस का किया घेराव
माधोटांडा। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार की रात फूट पड़ा। दर्जनों ग्रामीण माधोटांडा पावर हाउस पहुंच गए और वहां घेराव कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।