बस्ती: बहादुरपुर ब्लॉक में सरयू रजवाहा नहर के जलभराव से किसानों की कई बीघा फसल डूबी
Basti, Basti | Dec 30, 2025 सरयू रजवाहा नहर से अचानक छोड़े गए पानी के कारण बहादुरपुर ब्लॉक के दयालपुर और रजली गांव के आसपास कई बीघा खेतों में पानी भर गया। जलभराव से फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में कई फीट पानी भर जाने से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों का कहना है कि जल भराव होने से उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।