होशंगाबाद नगर: एंबुलेंस में आग बुझाकर मरीज की जान बचाने पर नर्मदापुरम एसपी ने 112 पुलिस टीम को किया सम्मानित
नर्मदापुरम हरदा हाइवे पर डायल 112 सेवा (FRV) के स्टाफ ने अपनी त्वरित कार्रवाई करते हुए एवं सूझबूझ से एंबुलेंस में लगी आग पर काबू पा कर एक मरीज की जान बचाई थी जिसे लेकर नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा एवं भोपाल केयर अस्पताल ने रविवार सुबह करीब 10 30 बजे टीम में डायल 112 में ड्यूटीरत स्टाफ को सम्मानित किया।