"अगर कोई साबित कर दे कि दलेर पाजी ने शराब पी थी, तो मैं गाना छोड़ दूंगा!" — मीका सिंह
उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले में मशहूर गायक दलेर मेहंदी के शो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर शराब के नशे में मंच पर आने का आरोप लगाते हुए उनका शो बीच में ही रुकवा दिया था।
अब इस पूरे मामले पर छोटे भाई मीका सिंह खुलकर सामने आए हैं। एक भावुक और कड़े वीडियो संदेश में मीका ने मंत्री के दावों को सिरे से खारिज करते हुए खुलासा किया कि दलेर मेहंदी की हाल ही में एक बड़ी सर्जरी हुई थी और खराब तबीयत के बावजूद वे दर्शकों के लिए परफॉर्म करने पहुंचे थे।
देखिए मीका सिंह ने कैसे दिया मंत्री को खुला चैलेंज और क्या है इस विवाद का पूरा सच! पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट्स में जरूर बताएं।
#DalerMehndi #MikaSingh #SubodhUniyal #UttarakhandNews #ViralControversy