फुलवरिया: हरिहरा गांव में आपसी विवाद में हिंसक झड़प, चार घायल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी, 10 आरोपी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार को हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे, धारदार हथियार व लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवरिया में भर्ती कराया गया।