कालपी: कालपी में बुंदेलखंड गेस्ट हाउस के पास भूसा भरे कमरे में लगी भीषण आग, 35 कुंटल भूसा जलकर हुआ राख
Kalpi, Jalaun | May 31, 2026 कालपी के बाईपास रोड पर बुंदेलखंड गेस्ट हाउस यमुना बैरियर के पास रविवार दोपहर 4 बजे भूसा भरे एक कमरे में अचानक भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कमरे में रखा करीब 35 कुंतल भूसा जलकर राख हो गया, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, दमकलकर्मियों ने लोगों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।