बोध गया: बोधगया प्रखंड के लारपुर गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप
बोधगया प्रखंड के लारपुर गांव के महादलित टोला में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है।ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह 11 बजे बताया कि भवन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल और निर्धारित मानकों की अनदेखी की जा रही है।निम्न गुणवत्ता की ईंट,बालू और सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है।