अकलतरा: कोटमीसोनार के बजरंग बली मंदिर के पास से बाइक हुई चोरी, जुर्म दर्ज, सब्जी खरीदने गया था व्यक्ति
पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के शनि देवल कोशले ने बताया कि वह गांव के सब्जी मार्केट में सब्जी खरीदने बाइक से गया था। बाइक को बजरंग बली मंदिर के पास खड़ी करके सब्जी खरीदने चले गए। वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी, किसी अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। फिलहाल, मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।