सदर: वाराणसी में भीषण गर्मी का कहर, पारा 43°C तक पहुंचा, लू का अलर्ट जारी, घाटों पर पसरा सन्नाटा
Sadar, Varanasi | Apr 19, 2026 वाराणसी। वातावरण में लगातार बढ़ती गर्मी और मौसम के शुष्क होने के कारण सूरज अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है। वाराणसी का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रदेश के सबसे गर्म जिलों में वाराणसी चौथे स्थान पर रहा। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।