पथरिया: पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में 2 यूट्यूबर्स पर मामला दर्ज, पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने दी जानकारी
Patharia, Damoh | Jun 20, 2026 पथरिया थाना क्षेत्र के नाबालिग दुष्कर्म प्रकरण में पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने के आरोप में पुलिस ने दो यूट्यूबर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फुटेरा वार्ड निवासी नीतेश उर्फ नित्या प्यासी की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की गई। पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी ने बताया कि यूट्यूबर पुष्पेंद्र सिंह और पुष्पेंद्र सिंह लोधी के विरुद्ध मामला दर्ज किया।