बरेली: शादी सीजन में गैस संकट, 225 शादियों के लिए 900 सिलेंडर देकर बरेली प्रशासन बना बड़ा सहारा
बरेली में शादी सीजन के दौरान गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं। बाजार में सिलेंडर न मिलने पर लोग शादी कार्ड लेकर जिला पूर्ति कार्यालय पहुंच रहे हैं। प्रशासन अब तक 225 शादियों के लिए 900 कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करा चुका है। आवेदन और जमानत राशि के आधार पर सिलेंडर दिए जा रहे हैं। डीएम अविनाश सिंह ने खुद वितरण कर राहत पहुंचाई।