बरियारपुर: पूर्व विधायक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया
सीता कुंड के प्रांगण पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंकर कुमार ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक प्रणव कुमार यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मो सहरूद्दीन, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंदन चौधरी सहित अन्य गण्यमन व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।