चैनपुर: हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकार की पिटाई, झारखण्ड क्रांति मंच ने की निंदा
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने बुधवार दोपहर एक बजे प्रेस बयान जारी कर हजारीबाग में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डा०इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा चतरा एयर एम्बुलेंस हादसे में मृतकों के मुआवजे से सम्बंधित प्रश्न पूछने पर एक न्यूज़ चैनल के रिपोर्टर की बर्बर पिटाई की कड़ी निन्दा की।