गुरारू: गुरारू चौक के पास एटीएम कार्ड बदलकर ₹77 हजार की ठगी, थाने में मामला दर्ज
Guraru, Gaya | May 10, 2026 गुरारू चौक स्थित पीएनबी एटीएम के पास एटीएम कार्ड बदलकर 77 हजार रुपये की निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में रविवार सुबह 10 बजे गुरारू थाना में कांड संख्या 116/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के केखड़ा गांव निवासी रामवृझ यादव, पिता स्व. शनिचर यादव ने आवेदन देकर बताया पैसे की निकासी के बारे में कहा।