जानसठ: ककरौली पुलिस ने दबिश के दौरान एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, SSP के निर्देश पर कार्रवाई जारी
काकरोली पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दबिश के दौरान सोमवार दोपहर 3:00 के आसपास एक शातिर चोर गुलशेर को गिरफ्तार किया।जिसके कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया गया है, बताया जा रहा है कि यह शातिर चोर लगातार कई चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए शातिर चोर को जेल भेज दिया है।