जानसठ: मीरापुर क्षेत्र के हाइवे मार्ग पर भट्टे के सामने भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस पेड़ से टकराई, दर्जनभर यात्री घायल
मीरापुर क्षेत्र के हाईवे मार्ग पर सोमवार दोपहर 12:00 के आसपास उस समय सड़क हादसा देखने को मिला, जब कोटद्वार से दिल्ली के लिए जा रही रोडवेज बस मीरापुर क्षेत्र के हाईवे मार्ग सैनी भट्टे के पास खडे पेड़ से टकरा गयी और रोडवेज बस भी सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमे बस सवार एक दर्जन के लगभग यात्री गंभीर घायल हुए, इलाज के लिए कराया भर्ती।