जानसठ: जानसठ तहसील क्षेत्र के गांव मुझेड़ा सादात में प्रशासन ने अवैध कब्जे पर चलवाया बुलडोजर, 14 बीघा जमीन को कराया कब्जा मुक्त
जानसठ तहसील क्षेत्र के गांव मुझेड़ा सादात मे शनिवार दोपहर 3:00 के आसपास उस समय ह्ड़कंप मच गया, जब सिंचाई विभाग के नाले के पास जब जानसठ एसडीएम सुबोध कुमार ने पुलिस बल की मौजदूगी मे 14 बीघा जमीन पर भू माफियाओं ने कर रखा था अवैध रूप से कब्जा, प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर द्वारा अवैध कब्जे को हटवाया।