कैसरगंज: लखनऊ बहराइच हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से मां-बेटा घायल, इलाज जारी
कैसरगंज थाना क्षेत्र के वजीरगंज निवासी मां बेटे बहराइच दवा लेने आए हुए थे। वापस घर जाते समय लखनऊ बहराइच हाईवे स्थित अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कर दिया यहां पर उनका इलाज चल रहा है।