शाहबाद: मंझिला में एक स्कूल में बैठक कर एसडीएम ने किसानों को पराली न जलाने के लिए किया जागरूक
एसडीएम अंकित तिवारी ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे मंझिला थाना क्षेत्र के मंझिला गांव में एक स्कूल में बैठक करके किसानों को खेतों में पराली जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया और अपील की की कोई भी किसान खेतों में अवशेष न जलाएं। क्योंकि अवशेष जलाने से खेतों की उपजाऊ क्षमता समाप्त हो जाती है और मित्र कीट भी मर जाते हैं।