शाहबाद: परेली में आयोजित कृषक संगोष्ठी में फसल अवशेष खेत में न जलाने की दी गई चेतावनी
तहसील क्षेत्र के ग्राम परेली में गुरुवार को कृषि विभाग द्वारा ग्रामीणों को खेत में पराली न जलाए जाने के लिए गोष्ठी कर जागरूक किया गया। उप निदेशक कृषि सतीश पांडेय ने उपस्थित ग्रामीण कृषकों को बताया राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण और सर्वोच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देश हैं की खेतों में पराली न जले जाए जिससे वातावरण प्रदूषित होता है।