गोला: आधी रात पुलिस ने बिना नोटिस छोटे बेटे को उठाकर ले जाने का आरोप, मां ने तीन दिन गोला थाने में रखने का आरोप लगाया
गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में एक महिला ने पुलिस पर बिना नोटिस उसके बेटे को घर से उठाने का आरोप लगाया है। सरोज (पत्नी चंद्रशेखर) के मुताबिक शनिवार रात करीब 12:30 बजे पुलिस उनके घर पहुंची और छोटे बेटे सुबोध पांडेय को थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि बड़े बेटे से जुड़े एक मामले में पूछताछ की जा रही है।