सहारनपुर: सहारनपुर में गर्भवती महिला से मारपीट, देवर समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, पसली में फ्रैक्चर मिलने पर हुई कार्रवाई
सहारनपुर में थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव होजखेड़ी में गर्भवती महिला से मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनसीआर को मुकदमे में तरमीम कर दिया है। मेडिकल रिपोर्ट में महिला की पसली में फ्रैक्चर मिलने के बाद पुलिस ने देवर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।