चांपा: चांपा रेलवे ओवरब्रिज पर मलबा, नगरपालिका की अनदेखी
जांजगीर के चाम्पा शहर का रेलवे ओवरब्रिज आए दिन हादसों का कारण बन रहा है. वजह है - ब्रिज पर जमी गंदगी और मलबा. लेकिन नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी इसे देखकर भी मौन हैं. रेलवे ओवरब्रिज पर रोज सैकड़ों वाहन गुजरते हैं. लेकिन ब्रिज के किनारे जमा मलबा और कचरा हादसे को दावत दे रहा है. दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं. पैदल चलने वालों के लिए भी रास्ता मुश्किल।