छोटी घँघरी ग्राम में मामूली कहासुनी को लेकर वृद्ध के साथ हुई मारपीट, सिर पर आई गंभीर चोट
कटनी के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले छोटी घँघरी ग्राम में वृद्ध के ऊपर मामूली कहा सुनी के चलते जमकर मारपीट कर दी गई,जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल वृद्ध को कटनी जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है,जहां इनका उपचार किया जा रहा है,साथ इस पूरे मामले की जांच पुलिस के द्वारा की जाएगी।