बिसानी ग्राम इलाके में तेज रफ्तार फोरव्हीलर वाहन ने बाइक को मारी टक्कर.बाइक सवार युवक हुआ घायल.अस्पताल में उपचार जारी।
कटनी के दूर दराज इलाके अंतर्गत आने वाले बिसानी ग्राम इलाके में एक जोरदार सड़क हादसा हो गया,जिस पर एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी,जिसके चलते बाइक सवार युवक इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है,घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से कटनी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।