इस्लामपुर: इस्लामपुर में पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, स्वास्थ्य मंत्री को दी बधाई
इस्लामपुर के पूर्व विधायक चंद्रसेन प्रसाद ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार राज्य का व्यापक विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए, जिसका लाभ आम जनता को मिला। उन्होंने कहा कि नई सरकार भी विकास की गति को आगे बढ़ाने में लगातार लगी हुई है