भिंड नगर: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर CM की टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में आक्रोश, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
भिंड। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भिंड कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग उठाई।