गुमला: चेकडैम में डूबने से युवक की मौत, छह दोस्तों के सामने पाइप में समाया सन्नी
Gumla, Gumla | May 22, 2026 सदर थाना क्षेत्र के कुलाबीरा पंचायत स्थित पोढ़ा पहान टोली चेकडैम में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान टोटो निवासी 18 वर्षीय सन्नी कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। शुक्रवार दोपहर सन्नी अपने दोस्तों मनीष कुमार, करन गोस्वामी, विष्णु कुमार, कुशल प्रजापति, व अन्य के साथ नहाने गया था।