टीकमगढ़: महाराजपुरा गांव में एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल, परिजनों ने बाइक से टक्कर लगने की जताई आशंका
टीकमगढ़ जिले के महाराजपुरा गांव में सोमवार को एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला का नाम राजकुमारी रजक निवासी महाराजपुरा गांव बताया गया है। महिला अपने खेत से घर की ओर आ रही थी रास्ते में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी नहीं है ।परिजन ने आशंका जताई है कि किसी बाइक की टक्कर से महिला घायल हुई है।