दातागंज: दातागंज कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों पर गैंगस्टर के तहत की कार्रवाई
सोमवार दोपहर 2 बजे दातागंज कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की है। अभियुक्त अनिल कुमार , सुधीर, राधाकृष्ण उर्फ मटरू पुत्रगण महेंद्र पाल निवासी ग्राम फिरोजपुर पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए,गैंगस्टर की कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार यह सभी लोग अवैध मादक पदार्थ के तस्कर है।