ओरमांझी: रांची सांसद संजय सेठ ने उलातू में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया
उलातू में बनने वाले सामुदायिक भवन का सोमवार दोपहर करीब एक बजे रांची सांसद संजय सेठ ने शिलान्यास किया। सामुदायिक भवन का निर्माण 56 लाख 70 हजार रुपये की लागत से होना है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सामुदायिक भवन निर्माण को क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस दौरान स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गई।