चायल: नेवादा में सिद्ध कालिका पीठ धाम पहुंचे पूर्व सांसद, प्रधानों के साथ बैठक कर नशामुक्त और अपराध मुक्त गांव का दिया संदेश
मंगलवार शाम 5 बजे सुरसेनी स्थित सिद्ध कालिका पीठ धाम में दर्शन-पूजन के बाद पूर्व सांसद विनोद सोनकर एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने नेवादा ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधानों व समाजसेवियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए गांवों को नशामुक्त, अपराधमुक्त एवं स्वच्छ बनाने का आह्वान किया।