गुण्डरदेही: गुण्डरदेही नगर पंचायत में सब्ज़ी विक्रेता और व्यापारियों ने कांप्लेक्स के विरोध में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा
गुण्डरदेही नगर पंचायत में आज शुक्रवार को बड़ी संख्या में नगर के सब्ज़ी विक्रेता और व्यापारियों ने बुधवार बजार स्थल में बनने जा रहे कांप्लेक्स के विरोध में नगर पंचायत में जाकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपे है, सब्ज़ी विक्रेता और व्यापारियों ने बताया कि हम सदियों से यहाँ व्यापार व्यवसाय कर रहे हैं लेकिन अब इस जगह में कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी की जा रही है जिससे हमारे व्यापार व्यवसाय में काफ़ी प्रभाव डालेगा और हम पहले की तरह यहाँ व्यापार व्यवसाय नहीं कर पाएंगे जिसके विरोध में ज्ञापन सौंपा गया है।