बांसवाड़ा: घर से निकले बुजुर्ग को परतापुर की सर्वेश्वर गौशाला की टीम ने घायल अवस्था में अस्पताल में कराया एडमिट, परिजनों से मिलाया
परतापुर नगर में पिछले 3-4 दिनों से सड़को पर रेंगते एक बुजुर्ग घूम रहे थे। जिस पर सर्वेश्वर गौशाला की टीम द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को हॉस्पिटल परतापुर में इलाज करवाया। जिनका पैर गंभीर रूप घाव ग्रस्त हो गया और जिनको परतापुर हॉस्पिटल स्टाप द्वारा बांसवाड़ा एमजी हॉस्पिटल में रैफर किया गया। रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार बुजुर्ग की पहचान के बाद परिजनों को सौपा।