अनूपपुर: एनएच-43 पर बीच सड़क गिराई जा रही रेत, यातायात बाधित; वीडियो वायरल
जिले के फुनगा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (एनएच-43) पर बीच सड़क रेत गिराए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर रेत डाले जाने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर इस तरह रेत गिराए जाने से यातायात बाधित हो रहा है।