जैतपुर: दुर्गा पंडाल के पास सड़क पर जलभराव, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
जैतपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मालया में दुर्गा पंडाल के पास सड़क पर बारिश का पानी कई दिनों से जमा है। जलभराव से सड़क खराब हो रही है और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पंचायत ने ध्यान नहीं दिया। लोगों ने जलनिकासी और सड़क मरम्मत की मांग की है।वीडीओ रविवार सुबह 9 बजे सामने आया है।