पंडारक: पंडारक प्रखंड के गोवासा शेखपुरा गांव में डैम में फिसलने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत
पंडारक प्रखंड के गोवासा शेखपुरा गांव में शनिवार को डैम के पानी में डूबने से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर एनटीपीसी थाना की पुलिस तथा अंचलाधिकारी पंडारक मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। तथा विधिसम्मत प्रक्रिया करने के बाद शव को शाम 7.30 बजे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।