पंडारक: पंडारक प्रखंड के 6 बच्चों ने राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए 6 मेडल जीते
Pandarak, Patna | Jul 31, 2025 पंडारक प्रखंड के 6 बच्चों ने 5 वीं राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में बिहार की ओर से 6 मेडल प्राप्त कर अपने क्षेत्र पंडारक तथा बिहार का नाम रोशन किया है। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को बाढ़ के गौरक्षणी में गुरुवार को 4 बजे लोहिया जनता दल के द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया। इस अवसर पर धर्मवीर सिंह यादव एवं विजय कुमार यादव ने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाया।