बीसलपुर: अकबरगंज सिमरा में प्रशासन का बुलडोजर गरजा, तालाब व खाद के गड्ढे से हटवाया गया अवैध कब्जा
बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम अकबरगंज सिमरा में सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडे के आदेश पर पहुंची राजस्व टीम व पुलिस बल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तालाब तथा खाद के गड्ढे की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त करा दिया गया।