बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में एक राजनीतिक दल के प्रत्याशी के आगमन पर स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किए जाने की सुचना के बाद प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि यह घटना एनटीपीसी में कार्यरत कुछ मजदूरों के साथ पूर्व में हुए पैसों के लेनदेन के विवाद से जुड़ी प्रतीत होती है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।