बैराड़: बैराड़ में धारदार छुरी के साथ युवक पकड़ा गया, पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला किया दर्ज
बैराड़ थाना पुलिस ने एक युवक को धारदार छुरी के साथ पकड़ा। बैराड़ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने शुक्रवार शाम 7:00 बजे बताया मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुरानी अनाज मंडी बैराड़ में एक व्यक्ति वारदात की नीयत से खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से लोहे की धारदार छुरी बरामद हुई।