महागामा: सिल्क नगरी भगैया से लापता 10 वर्षीय बालक नीरज कुमार यादव को मेहरमा पुलिस ने नवगछिया से उसे सकुशल किया बरामद।
Mahagama, Godda | Jun 11, 2026 मेहरमा थाना अंतर्गत सिल्क नगरी भगिया से बीते रविवार से लापता 10 वर्षी बालक नीरज कुमार यादव को मेहरमा पुलिस ने बरामद कर लिया है नीरज कुमार यादव अपने नाना के घर रहता था वह ग्राम खिरारही थाना परबत्ता डुमरिया जिला खगड़िया बिहार का रहने वाला था लेकिन बकरी चराने एवं खेलने के दौरान वह गुम हो गया था भटकते हुए वह बिहपुर जिला नवगछिया चला गया था जहां से उसे बरामद किया।