सुसनेर: शिशु मंदिर में 235वां नेत्र शिविर संपन्न, 145 मरीजों की जांच; 55 मोतियाबिंद रोगियों का हुआ चयन!
रविवार को श्री सेवा परिवार और सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में 235वां निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर में दोपहर 3 बजे आयोजित हुए शिविर में 145 मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं, जबकि 55 मोतियाबिंद मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। अगले महीने 13 दिसंबर को 236वां शिविर आयोजित होगा।