मोहम्मदी: विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत गुरुवार को पसगवां की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम
चपरतला-खीरी। विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत गुरुवार को विकासखंड पसगवां की ग्राम पंचायतों में बैठक आयोजित हुई। खंड विकास अधिकारी ने रहजनिया एवं पसगवां में योजना की जानकारी देते हुए बताया कि अब श्रमिकों को 100 के स्थान पर 125 दिन का रोजगार मिलेगा। योजना के तहत कृषि, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ग्रामीण संपर्क मार्ग एवं अन्य विकास कार्य